क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2027 रोमांच से भरपूर रहने वाला है। पूरे साल एक के बाद एक बड़े टूर्नामेंट और हाई-वोल्टेज सीरीज खेली जाएंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल, एशिया कप, एशेज सीरीज और साल के अंत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्रिकेट फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचाएंगे।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगी शुरुआत
साल 2027 की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगी। इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी।
शेड्यूल:
- पहला टेस्ट: 21–25 जनवरी, नागपुर
- दूसरा टेस्ट: 29 जनवरी–2 फरवरी, चेन्नई
- तीसरा टेस्ट: 11–15 फरवरी, गुवाहाटी
- चौथा टेस्ट: 19–23 फरवरी, रांची
- पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी–3 मार्च, अहमदाबाद
IPL 2027
हालांकि IPL 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जा सकता है।
WTC फाइनल 2027
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल 9 से 13 जून के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
एशिया कप 2027
एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट के 18 जून से 4 जुलाई के बीच आयोजित होने की संभावना है।
एशेज 2027
क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज एशेज इस बार इंग्लैंड में खेली जाएगी।
शेड्यूल:
- पहला टेस्ट: 18–22 जून, नॉटिंघम
- दूसरा टेस्ट: 30 जून–4 जुलाई, लॉर्ड्स
- तीसरा टेस्ट: 8–12 जुलाई, बर्मिंघम
- चौथा टेस्ट: 21–25 जुलाई, साउथैम्पटन
- पांचवां टेस्ट: 29 जुलाई–2 अगस्त, द ओवल, लंदन
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027
आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन यह तय हो चुका है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबियासंयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच आयोजित हो सकता है।
क्रिकेट फैंस के लिए 2027 का साल टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहने वाला है। दुनिया की दिग्गज टीमें कई बड़े टूर्नामेंटों में आमने-सामने होंगी, जिससे पूरे साल क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा।
