राम चरण की कलाई की सर्जरी सफल, अस्पताल से तस्वीर वायरल

राम चरण की कलाई की सर्जरी सफल, अस्पताल से तस्वीर वायरल

Spread the love

मुंबई: पैन इंडिया स्टार राम चरण की कलाई की सफल सर्जरी के बाद उनकी अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में अभिनेता अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ है। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण को फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी। हालांकि, फिल्म के प्रमोशन और शूटिंग शेड्यूल के कारण उन्होंने उस समय सर्जरी नहीं कराई और काम जारी रखा।

कोयंबटूर में हुई सर्जरी

हाल ही में राम चरण ने कोयंबटूर के एक अस्पताल में अपनी कलाई की सर्जरी कराई। सर्जरी सफल होने के बाद वह अब रिकवरी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के साथ #GetWellSoonRamCharan भी ट्रेंड कर रहा है। फैन क्लबों के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें करीब आठ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, इस अवधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया बयान

फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमाज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राम चरण की सर्जरी सफल रही है।

बयान में कहा गया कि शूटिंग के दौरान चोट लगने के बावजूद अभिनेता ने दर्द सहते हुए फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग पूरी की। प्रोडक्शन हाउस ने उनके समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कैसे लगी थी चोट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘पेद्दी’ के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, जिसमें पहलवानों के साथ फाइट सीन फिल्माया जा रहा था, राम चरण की दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी। शुरुआती इलाज के बाद उन्होंने काम जारी रखा, लेकिन बाद में डॉक्टरों की सलाह पर भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने के लिए सर्जरी कराई गई।

वर्क फ्रंट

स्वास्थ्य लाभ के बाद राम चरण के निर्देशक सुकुमार के साथ अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट RC17 की तैयारियां शुरू करने की संभावना है। हालांकि, उनकी वापसी की आधिकारिक तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *