नई दिल्ली: UPI पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने की चर्चाओं के बीच Payments Council of India (PCI) ने स्थिति स्पष्ट की है। PCI के मुताबिक, आम लोगों के लिए UPI पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेगा। यानी UPI के जरिए पैसे भेजने वाले यूजर्स को किसी नए चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा।
आम यूजर्स को नहीं देना होगा कोई शुल्क
PCI ने साफ किया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दुकान, दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को UPI के जरिए भुगतान करता है, तो उसके लिए कोई नया शुल्क लागू नहीं होगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत आम यूजर्स UPI से बिना किसी अतिरिक्त फीस के पेमेंट कर सकेंगे।
छोटे कारोबारियों को भी राहत
सिर्फ आम यूजर्स ही नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों के लिए भी राहत की खबर है। PCI के अनुसार, छोटे व्यापारी UPI पेमेंट स्वीकार करने पर किसी तरह की फीस नहीं देंगे। इससे छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की आशंका फिलहाल खत्म हो गई है।
करोड़ों UPI यूजर्स को राहत
देश में डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में MDR लागू होने की चर्चाओं के बीच PCI की यह सफाई करोड़ों UPI यूजर्स और छोटे कारोबारियों के लिए राहत देने वाली है।
