IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने 3,000 से ज्यादा छात्रों को किया संबोधित

IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने 3,000 से ज्यादा छात्रों को किया संबोधित

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक डिग्रीधारी छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छात्रों को PM मोदी ने दी नई यात्रा की बधाई

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्र सिर्फ डिग्री लेकर IIT दिल्ली से नहीं जा रहे हैं, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र के मन में अपने आने वाले कल की एक अलग तस्वीर होगी। सभी के रास्ते और सपने अलग हो सकते हैं, लेकिन आज का दिन सभी के लिए खास है।

पीएम मोदी ने छात्रों की IIT दिल्ली में पहले दिन से लेकर दीक्षांत समारोह तक की यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ओरिएंटेशन से कनवोकेशन तक का सफर पूरा करने के बाद छात्रों को आज भरपूर संतोष का अनुभव हो रहा होगा।

‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं…’

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि इस समय छात्रों के मन में कई तरह के विचार चल रहे होंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले कल की तस्वीर होती है और दीक्षांत समारोह के बाद छात्रों के सामने उनकी जिंदगी की एक नई यात्रा शुरू होने जा रही है।

‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग केंद्र का उद्घाटन

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग केंद्र ‘परम प्रज्ञा’का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर छात्रों को उनकी नई यात्रा के लिए बधाई दी और देश के विकास में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संबंधित पोस्ट