नंदनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को पेश करेंगी

नंदनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को पेश करेंगी

Spread the love

नंदनी गुप्ता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब। राजस्थान की नंदनी,ब्यूटी पीजेंट के 59वें संस्करण की विजेता बनीं। श्रेया पूजा फर्स्ट रनरअप रहीं, वहीं थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग बनी सेकेंड रनरअप।
नंदनी गुप्ता 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत को पेश करेंगी। आपको बता दे की फेमिना मिस इंडिया का 2023 का आयोजन 15 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम कुहमान लमपक ,इम्फाल, मनीपुर में हुआ। बॉलीवुड सितारो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मिस इंडिया का सफर।
10 साल की उम्र में नंदनी ने मिस इंडिया का सपना देखा और उन्होंने इसे 15 अप्रैल 2023 को हासिल किया। नंदनी कोटा राजस्थान से हैं जहां लोग मेडिकल और इंजीनियरिंग के शौकीन हैं। वहाँ से सपने देखना और उसे पुरा करना बहोत बड़ी बात है। आपको बता दे की नंदनी महज 19 वर्ष की है। अभी वो लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मेनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। प्रियंका चोपड़ा नंदनी की आइकॉन रही है।

नंदनी, श्रेया और स्ट्रेला तीनों महिलाओ का हौसला बुलंद है वह इस मंच से आगे नेक कामों मे सफलता हासिल करेंगी।

author

अंजलि कुमारी

Anjali Kumari is an author at Xpert Times.

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *