साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी,बैंक से उड़ाए ₹2.40 लाख

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी,बैंक से उड़ाए ₹2.40 लाख

Spread the love

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ठगों ने कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए उनके बैंक अकाउंट से करीब ₹2.40 लाख निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्ति ने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कीर्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया और उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। जब उन्हें संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया और मामले की शिकायत पुलिस से की।

बताया जा रहा है कि 24 जुलाई की रात फिल्म देखने के दौरान उनके मोबाइल पर विदेशी लेन-देन से जुड़ा बैंक अलर्ट आया। मैसेज में क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 2,525 अमेरिकी डॉलर के भुगतान की जानकारी दी गई थी।

अलर्ट देखकर कीर्ति ने तुरंत बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर से संपर्क किया। बैंक की जांच में उनके कार्ड से कई अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद बैंक ने संभावित नुकसान को रोकने के लिए कार्ड को ब्लॉक कर दिया।

मुंबई पुलिस की साइबर टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगों ने अभिनेत्री के बैंक अकाउंट और कार्ड की जानकारी कैसे हासिल की। पुलिस बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रेल और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *