दिल्ली में बारिश के बाद लापरवाही ने ले ली एक मासूम की जान… 8 साल का बच्चा घर से निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौट सका।

दिल्ली में बारिश के बाद लापरवाही ने ले ली एक मासूम की जान… 8 साल का बच्चा घर से निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौट सका।

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली के Badli इलाके में बारिश का जमा पानी एक मासूम के लिए मौत का जाल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव और टूटी सड़क की वजह से बच्चा पानी में गिर गया और डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर पूरे इलाके में फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही badli थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

आखिर कब तक बारिश का पानी और बदहाल सड़कें मासूमों की जान लेती रहेंगी? इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *