बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 2024 बैच के 12 अफसरों को पहली बार मिली फील्ड पोस्टिंग

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 2024 बैच के 12 अफसरों को पहली बार मिली फील्ड पोस्टिंग

पटना: बिहार सरकार ने 22 अगस्त को 23 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। तबादला सूची में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है।

कई अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को उनके पद से हटाकर जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को नगर निगमों में नगर आयुक्त और विभिन्न विभागों में निदेशक समेत महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती मिली है।

सीवान के पूर्व DM विवेक रंजन मैत्रेय को पोस्टिंग नहीं

सीवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में Waiting for Posting रखा गया है।

बता दें कि 25 जुलाई को सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना के बाद 17 अगस्त को विवेक रंजन मैत्रेय को जिलाधिकारी के पद से हटा दिया गया था।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC बनाया गया है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही थीं।

वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर, पटना के SDO पद से हटाकर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

तुषार कुमार को पूर्णिया SDO पद से हटाकर जिला परिषद मधुबनी का DDC-cum-CEO बनाया गया है।

प्रद्युम्न सिंह यादव को कटिहार SDO पद से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम SDO पद से हटाकर जिला परिषद सासाराम, रोहतास का DDC-cum-CEO बनाया गया है।

नगर निगम और विभागों में भी बदलाव

गरिमा लोहिया को बाढ़, पटना के SDO पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

अंजली शर्मा को अरेराज SDO पद से हटाकर समाज कल्याण विभाग में निदेशक, निःशक्तता की जिम्मेदारी दी गई है।

रोहित कर्दम को नौगछिया SDO पद से स्थानांतरित कर जिला परिषद कैमूर का DDC-cum-CEO बनाया गया है।

शिक्षा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर SDO पद से हटाकर जिला परिषद जमुई का DDC-cum-CEO बनाया गया है।

डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम SDO पद से हटाकर जिला परिषद कटिहार का DDC-cum-CEO बनाया गया है।

वहीं कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव SDO पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली फील्ड पोस्टिंग

इस तबादले में सबसे अहम पहलू 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दिया जाना है। इन अधिकारियों की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में ट्रेनिंग 20 अगस्त 2026 को पूरी हुई है।

ट्रेनिंग पूरी होने के तुरंत बाद युवा IAS अधिकारियों को जिलों और फील्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इससे उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने और सीधे तौर पर काम करने का अवसर मिलेगा।

बिहार सरकार के इस फैसले से एक ओर जहां युवा IAS अधिकारियों को फील्ड प्रशासन का अनुभव मिलेगा, वहीं वरिष्ठ बैच के अधिकारियों को जिला परिषद, नगर निगम और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

संबंधित पोस्ट