Ahmedabad Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, 15 घायल

Ahmedabad Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, 15 घायल

गुजरात: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार (18 जुलाई) को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। यह हादसा शहर के वसाल इलाके में हुआ, जहां कथित तौर पर एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री आरआरएफ कैंप के पीछे स्थित थी। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

संबंधित पोस्ट