‘कमीशन दे दो तो काम हो जाता है…’ 13 साल के बच्चे की बात सुनकर चौंके DM, शिकायत का वीडियो वायरल

‘कमीशन दे दो तो काम हो जाता है…’ 13 साल के बच्चे की बात सुनकर चौंके DM, शिकायत का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे की बेबाकी चर्चा का विषय बन गई। बच्चे ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सामने अपने परिवार की समस्या रखते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

बातचीत के दौरान बच्चे ने कहा, “करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए” और इसके साथ ही “कमीशन दे दो तो काम हो जाता है” जैसी टिप्पणी भी की। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि बच्चे की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है और परिवार की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित पोस्ट