‘तुंबाड 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री तय, सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ आएंगी नजर

‘तुंबाड 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री तय, सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ आएंगी नजर

Spread the love

मुंबई: लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘तुंबाड 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में आलिया भट्ट की आधिकारिक एंट्री हो गई है। वह इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

फिल्म से जुड़ने पर आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुंबाड’ उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसने पहली बार देखने के बाद भी उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि फिल्म की रहस्यमयी दुनिया, इसकी कहानी और लोककथाओं ने हमेशा उन्हें आकर्षित किया है। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

वहीं, अभिनेता सोहम शाह ने भी आलिया भट्ट का फिल्म में स्वागत किया और उन्हें अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक बताया।आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही ‘तुंबाड 2’ को 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल से भी दर्शकों को रहस्य, हॉरर, लोककथाओं और शानदार सिनेमैटिक अनुभव की उम्मीद है।

‘तुंबाड’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिना जाता है। ऐसे में इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *