‘मोदी जी, एहसान नहीं… सिर्फ न्याय चाहिए’, केतन अग्रवाल की मां ने PM को लिखा भावुक पत्र

‘मोदी जी, एहसान नहीं… सिर्फ न्याय चाहिए’, केतन अग्रवाल की मां ने PM को लिखा भावुक पत्र

Spread the love

पुणे: पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच के बीच केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक पत्र लिखकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से कोई एहसान नहीं, बल्कि सिर्फ इंसाफ चाहती हैं।

पत्र में राखी अग्रवाल ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने ही बेटे के लिए न्याय मांगने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर मां की तरह उन्होंने भी बेटे को शादी करते और खुशहाल जीवन जीते देखने का सपना देखा था, लेकिन उन्हें उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा।

‘मेरी पूरी दुनिया छिन गई’राखी अग्रवाल ने लिखा कि केतन की क्रूर हत्या ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी। घर का हर कोना, उसकी तस्वीरें, कपड़े और यादें उन्हें हर पल बेटे की कमी का एहसास कराती हैं। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता।

20 दिन में परिवार ने खो दी दो पीढ़ियांपत्र में उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के सिर्फ 20 दिन बाद परिवार ने केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल को भी खो दिया। उन्होंने लिखा कि पोते की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सके और परिवार ने कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियों को खो दिया।

PM मोदी से लगाई न्याय की गुहारराखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए लिखा कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केतन अब वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसके हत्यारों को कानून के मुताबिक सजा जरूर मिलनी चाहिए।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “मोदी जी, मैं कोई हमदर्दी या एहसान नहीं मांग रही हूं। मैं सिर्फ न्याय मांग रही हूं। कृपया मेरे बेटे को सिर्फ एक और केस फाइल बनकर मत रहने दीजिए।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन अग्रवाल की कथित हत्या की गई। इस मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी मुख्य आरोपी हैं। दोनों को 3 जुलाई को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *