‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से आयुष्मान खुराना और शरवरी की तस्वीरें वायरल, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल

‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से आयुष्मान खुराना और शरवरी की तस्वीरें वायरल, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच फिल्म के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सामने आई तस्वीरों में आयुष्मान और शरवरी एक घाट पर पूजा से जुड़े दृश्य की शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का सादगी भरा और ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और शरवरी किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

शूटिंग हुई पूरी

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शनिवार को आयुष्मान खुराना और शरवरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। दोनों कलाकारों ने फिल्म की पूरी टीम, निर्देशक सूरज बड़जात्याराजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन का आभार जताया।

पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में एक फोटो में दोनों रेलवे ब्रिज की सीढ़ियों पर हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ क्लैपर बोर्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं।

अपने पोस्ट में कलाकारों ने लिखा कि बाणगंगा में शुभ माहौल के बीच फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और वे 27 नवंबर को इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।

27 नवंबर को होगी रिलीज

राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म की घोषणा इसी साल अप्रैल में की गई थी।

फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा अनुपम खेरसुप्रिया पाठकसीमा पाहवासौम्या टंडनशाद रंधावा और स्वानंद किरकिरेभी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने संभाली है, जो एक बार फिर सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म 27 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित पोस्ट