नई दिल्ली: Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons से एक बड़ी खबर सामने आई है। Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N. Chandrasekaran) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक वह तुरंत पद नहीं छोड़ेंगे और अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, जो फरवरी 2027 तक है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब 18 अगस्त को Tata Sons की Annual General Meeting (AGM) आयोजित होने वाली है। ऐसे में कंपनी के नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एन. चंद्रशेखरन साल 2017 से Tata Sons के चेयरमैन हैं। इससे पहले वह Tata Consultancy Services (TCS) के CEO और Managing Director रह चुके हैं। उन्होंने 1987 में Tata Group के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और समूह के कई महत्वपूर्ण बदलावों का नेतृत्व किया।
चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल को लेकर Tata Sons और Tata Trusts के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। इसी वर्ष फरवरी में Tata Sons के बोर्ड ने उनके पुनर्नियुक्ति (Reappointment) पर फैसला टाल दिया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा (Noel Tata) ने उनके पुनर्नियुक्ति का विरोध किया था। बताया गया कि Tata Sons की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग को लेकर दोनों पक्षों के विचार अलग थे। जहां नोएल टाटा कंपनी को भविष्य में सूचीबद्ध (Listed) नहीं करना चाहते थे, वहीं चंद्रशेखरन इस शर्त से सहमत नहीं थे। इसके अलावा बोर्ड में प्रतिनिधित्व (Board Representation) को लेकर भी मतभेद की बातें सामने आई थीं।
अब सभी की नजरें 18 अगस्त को होने वाली Tata Sons की AGM पर टिकी हैं, जहां कंपनी के नेतृत्व और आगे की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं।
