पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू पत्थरों से भरा डंपर स्कूटी-टोटो को रौंदते हुए घर में घुसा, दो घायल

पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू पत्थरों से भरा डंपर स्कूटी-टोटो को रौंदते हुए घर में घुसा, दो घायल

Spread the love

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भारत थाना क्षेत्र में पत्थरों से लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले सड़क पर चल रही स्कूटी और टोटो को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा।

हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डंपर के अनियंत्रित होने की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस चालक और वाहन की तकनीकी जांच भी कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *