Bigg Boss 20: ऐसा होगा सलमान खान के शो का नया घर, एडवेंचर थीम ने खींचा ध्यान, जानें कब होगा ग्रैंड प्रीमियर

Bigg Boss 20: ऐसा होगा सलमान खान के शो का नया घर, एडवेंचर थीम ने खींचा ध्यान, जानें कब होगा ग्रैंड प्रीमियर

मुंबई: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। शो के कंटेस्टेंट्स के नामों पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सीजन को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही हैं। अब ‘बिग बॉस 20’ के घर की अंदरूनी झलक भी सामने आई है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस बार मेकर्स ने बिग बॉस के घर को अब तक के सीजन से काफी अलग अंदाज में डिजाइन किया है। घर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई आलीशान घर नहीं बल्कि एक एडवेंचर वर्ल्ड हो। यहां पेड़-पौधों से लेकर पक्षियों और अलग-अलग जीवों की झलक देखने को मिल रही है।

बिग बॉस 20 के घर में छिपे हैं दो बड़े सीक्रेट

‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई सीक्रेट्स भी देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक घर में दो बड़े सीक्रेटछिपाए गए हैं। इनमें से एक खास जगह रूम नंबर 20 बताई जा रही है, जिसमें एक बड़ा सरप्राइज छिपा हुआ है।

हालांकि, इस सरप्राइज से पर्दा शो शुरू होने के बाद ही उठेगा। इसके अलावा घर के अंदर भी एक अनोखा ट्विस्ट छिपा होने की बात सामने आ रही है।

चायदानी का सोफा और ऑक्टोपस का शतरंज खिलाड़ी बना आकर्षण

बिग बॉस 20 के घर की थीम को बेहद अनोखे तरीके से तैयार किया गया है। मेकर्स ने घर की सजावट में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया है, जो पहली नजर में ही दर्शकों का ध्यान खींचती हैं।

घर में चायदानी के आकार का सोफा, ऑक्टोपस को शतरंज खिलाड़ी के रूप में दिखाने वाली डिजाइन और घर के सदस्यों के इकट्ठा होने वाली जगह पर हॉट-एयर बैलून का डिजाइन नजर आ रहा है।

घर की लगभग हर चीज को एक खास कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया गया है। मेकर्स का मकसद यह दिखाना है कि बिग बॉस के घर में इस बार कुछ भी सामान्य या छिपा हुआ नहीं रहने वाला।

कंटेस्टेंट्स को मिलेगी ‘डबल लाइफ’?

‘बिग बॉस 20’ में इस बार गेम को भी नया ट्विस्ट दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में कंटेस्टेंट्स को ‘डबल लाइफ’ मिलने वाली है, जिसे ‘वरदान’ नाम दिया गया है।

इसके साथ ही घर में भी डबल ट्विस्ट देखने को मिलेगा। हालांकि, इन ट्विस्ट्स की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है और दर्शकों को इसके लिए शो के शुरू होने का इंतजार करना होगा।

इन कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा

शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका मान, अमान गांधी, गुल्लू, माही विज, आरिश्फा खान, युंग दसा, रोहिद खान, खुशी दुबे, रिति तिवारी, काजी तौकीर, जायन इबाद खान, उदिति सिंह, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रिया अहीर और लवप्रीत गिल जैसे नाम चर्चा में हैं।

हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की ओर से अभी नहीं की गई है।

कब और कहां देख सकते हैं Bigg Boss 20?

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026, रविवार को होगा। शो का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे इसे टेलीकास्ट किया जाएगा।

शो के नए एडवेंचर थीम वाले घर और नए ट्विस्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। अब देखना होगा कि सीजन शुरू होने के बाद मेकर्स के ये सरप्राइज दर्शकों को कितना प्रभावित करते हैं।

संबंधित पोस्ट