दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, IMD ने 29-30 जुलाई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, IMD ने 29-30 जुलाई के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दिन हुई झमाझम बारिश के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि शाम और रात के समय भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में आई गिरावट

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यह सामान्य से कम है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के अधिकांश इलाकों में भी मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

सावन की शुरुआत के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 31 जुलाई तक तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत का मौसम भी सुहावना बना रह सकता है।

हालांकि, अगस्त की शुरुआत में बारिश की तीव्रता कम होकर हल्की बूंदाबांदी तक सीमित हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान फिर से 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लोगों के लिए सलाह

आईएमडी ने लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और अपने साथ छाता या रेनकोट रखें।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *