हरियाणा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही! 

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। जिले के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कथित तौर पर चार साल के एक मासूम बच्चे के गलत पैर की सर्जरी कर दी। घटना सामने आने के बाद परिजनों में भारी […]

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

नई दिल्ली: 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने फिल्म के टीज़र और उससे जुड़े सोशल मीडिया लिंक हटाने का आदेश दिया है। यह मामला अभिनेता सलमान खान द्वारा दायर याचिका […]

‘रोहित शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब भारतीय वनडे टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकरसे अपील की है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वैभव […]

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली युवाओं की तकदीर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना कानपुर के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। लघु उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस योजना का लाभ लेकर कानपुर के 3,500 से अधिक युवाओं ने अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है। योजना […]

चर्चा से बचने वाले सांसदों पर कार्रवाई के संकेत

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया गया। सदन ने विधेयक को पेश करने की अनुमति दे दी, लेकिन इस दौरान विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो गई। लगातार शोर-शराबे […]

“सिर्फ आंदोलन करने पर लाठीचार्ज नहीं हो सकता”, CJI सूर्यकांत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर कही बड़ी बात

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल इस वजह से कि लोग किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, पुलिस उन्हें लाठीचार्ज का निशाना नहीं बना सकती। अदालत ने साफ किया कि शांतिपूर्ण और कानून […]

सूरत में बाढ़ का कहर: कई कॉलोनियां जलमग्न

गुजरात: गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति बन गई है। लिंबायत की बेटी कॉलोनी और कमर नगर समेत कई क्षेत्रों में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे घर, दुकानें और वाहन पानी में डूब गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने […]

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर

मुंबई: टीवी के लोकप्रिय कुकिंग और एंटरटेनमेंट रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई हफ्तों तक चले रोमांचक कुकिंग चैलेंज, मस्ती और मनोरंजन के बाद अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ग्रैंड फिनाले में दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी फाइनलिस्ट जोड़ियों […]

नेशनल अवॉर्ड पर ट्रोलिंग के बाद बोले धनुष, कहा- ‘मेरी मेहनत सच्ची थी

नई दिल्ली: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो सम्मान अपने नाम करने वाले अभिनेता धनुष ने आखिरकार उन आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जिनका उन्हें अवॉर्ड जीतने के बाद सामना करना पड़ा था। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ईमानदार थी और लोगों को […]

योगी सरकार का बड़ा शिक्षा अभियान: पढ़ाई में पीछे छूटे बच्चों के लिए शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने और पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’ को नई गति देने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC), बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण […]

झांसी LLB छात्र संजय सिंह हत्याकांड का खुलासा

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एलएलबी छात्र और प्रॉपर्टी कारोबारी संजय सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद के चलते सुपारी देकर कराई गई थी। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि […]

कांवड़ यात्रा 2026: मुजफ्फरनगर में कई रास्तों में बदलाव, अस्थायी थाना स्थापित

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर तिराहे के पास एक अस्थायी […]

लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया गया। हालांकि, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर 12 […]

CJP संसद मार्च: दिल्ली में RAF जवानों ने चलाई पेलेट गन, मामले पर सियासत तेज

नई दिल्ली: दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। इस मामले को […]

फ्रांस में जंगल की आग का कहर, आग के बवंडरों ने बढ़ाई दहशत; हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

फ्रांस इस समय भीषण जंगल की आग से जूझ रहा है। देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लगी आग ने बेहद खतरनाक रूप ले लिया है और हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। आग की लपटें तेजी से जंगलों और रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही […]