अब सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart और HPCL की नई सर्विस शुरू

अब सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart और HPCL की नई सर्विस शुरू

Spread the love

नई दिल्ली: आपके घर में अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो जाए, तो अब लंबे इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने मिलकर एक नई क्विक डिलीवरी सेवा शुरू की है, जिसके तहत चुनिंदा LPG सिलेंडर महज 10 मिनट में घर तक पहुंचाए जाएंगे।

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। यह सुविधा उन्हीं इलाकों में उपलब्ध होगी, जहां Instamart की डिलीवरी सेवा पहले से मौजूद है।

ग्राहक HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट LPG सिलेंडर और HPCL का 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। ये छोटे सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होती।

HP Navya कंपोजिट सिलेंडर की खासियत यह है कि यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर से हल्का है, इसमें जंग नहीं लगती और इसका पारदर्शी डिजाइन सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से दिखाता है।

ऑर्डर करने के लिए ग्राहकों को Instamart ऐप पर HPCL LPG सिलेंडर सर्च कर सिलेंडर चुनना होगा। डिलीवरी HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर और प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *