कियारा‌ अडवाणी ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के रैप की करी घोषणा
फिल्म सत्यप्रेम की कथा कास्ट

कियारा‌ अडवाणी ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के रैप की करी घोषणा

Spread the love

अभिनेत्री कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा जो 29 जून को रिलीज होगी‌ और इस फिल्म में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले इन दोनों ने भूल भुलैया 2 में काम किया था जिसके चलते इन दोनों की जोड़ी ने थिएटर पर काफी धमाल मचाया था और वह फिल्म सुपर डुपर हिट गई। वही कियारा ने 29 अप्रैल को फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग फुटेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें कियारा ने पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं। इस पोस्ट में कियारा मॉनिटर में देखते हुए पहली फोटो डाली है और दूसरी फोटो में कियारा और कार्तिक दोनों नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट में कियारा ने फिल्म की पूरी टीम की फोटो भी है और फिल्म के केक की भी फोटो है और इस केक को कियारा आडवाणी काटते हुए नजर आ रही है।

कियारा आडवाणी ने इस पोस्ट का कैप्शन लिखा है, यह एक ऐसी फिल्म जो उनके दिल के करीब है, वह इस फिल्म की यात्रा कभी नहीं भूलेगी, इस यात्रा में जो उन्हें अनुभव हुआ है वह उसे हमेशा संभाल के रखेगी।

कियारा आगे कहती है सबसे भावुक कलाकार और क्रू जिनके साथ उन्हें काम करने का सौभाग्य मिला और उन लोगों ने इस फिल्म पर अपना दिल और आत्मा लगाई‌ है। उन्होंने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करा। और कहा 29 जून को सिनेमाघरों में अपने फैंस के साथ उनकी दुनिया साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती।

फिल्म के निर्देशक समीर विद्वान की फिल्म सत्या प्रेम की कथा में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं और इसके अलावा गजराज राव सुप्रिया पाठक भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। और रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ है और फिल्म का प्रचार करने में 5 से 7 करोड़ खर्च होगा।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *