यूपी के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कई स्थानों पर तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सीतापुर में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

सीतापुर में देर रात से हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बारिश रात करीब 1 बजे से जारी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी संबंधित स्कूलों को छुट्टी के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में भी बारिश

राजधानी लखनऊ, सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में भी सुबह से काले बादल छाए हैं और कई इलाकों में बारिश जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में आज दिनभर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी और ललितपुर में कई स्थानों पर तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

इन जिलों में भारी बारिश के साथ मौसम खराब होने की आशंका है। लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी जाती है।इन जिलों में भी बारिश का अनुमानइसके अलावा रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया और अंबेडकर नगर में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश

लखनऊ, आगरा, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कन्नौज, कानपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोंडा में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी बादल छाए

नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

मानसून सक्रिय रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

संबंधित पोस्ट