तमिलनाडु में विजय सरकार को झटका, 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर 8 सितंबर तक रोक

तमिलनाडु में विजय सरकार को झटका, 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर 8 सितंबर तक रोक

चेन्नई: तमिलनाडु की विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगा है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कोर्ट ने अंतरिम रोक की अवधि बढ़ा दी है। अब इन सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने पर 8 सितंबर तक रोक रहेगी।

चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में क्या कहा?

मद्रास हाईकोर्ट में चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि जब तक चुनावों से जुड़ी लंबित याचिकाओं का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक इन पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग के इस रुख के बाद उपचुनाव की प्रक्रिया फिलहाल आगे नहीं बढ़ पाएगी।

विजय सरकार की याचिका खारिज

मद्रास हाईकोर्ट ने उपचुनावों को लेकर नोटिफिकेशन पर लगी अंतरिम रोक को 8 सितंबर तक बढ़ा दिया। इसके साथ ही रोक हटाने की मांग को लेकर विजय सरकार की ओर से दायर याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

इस फैसले के बाद पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। लंबित याचिकाओं पर सुनवाई और कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

उपचुनाव पर टिकी नजरें

पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को लेकर अब चुनाव आयोग और मद्रास हाईकोर्ट के अगले कदम पर नजर रहेगी। 8 सितंबर को इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

संबंधित पोस्ट