‘गांधारी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में तापसी पन्नू ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक हुआ वायरल

‘गांधारी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में तापसी पन्नू ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक हुआ वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म गांधारी को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने इसकी ग्रैंड स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें तापसी पन्नू अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियों में रहीं।

ब्लैक मिनी ड्रेस में दिखीं तापसी पन्नू

गांधारी की स्क्रीनिंग में तापसी पन्नू ने ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इसे ऑफ-व्हाइट कलर के डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर के साथ पेयर किया।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स और एंकल-लेंथ सफेद सॉक्स के साथ कंप्लीट किया। ब्लैक हेडबैंड, लेयर्ड नेकलेस, ईयररिंग्स और ब्लैक हैंडबैग ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया।

इवेंट के दौरान तापसी ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और अपनी पूरी टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इश्वाक सिंह ने भी खींचा ध्यान

स्क्रीनिंग में गांधारी के एक्टर इश्वाक सिंह भी डैशिंग अंदाज में नजर आए। इवेंट में उनका स्टाइलिश लुक भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता दिखा।

कनिका ढिल्लों का ऑल-ब्लैक लुक भी रहा चर्चा में

फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों भी स्क्रीनिंग में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ऑल-ब्लैक लुक चुना था।

कनिका ने ब्लैक कलर का स्लीवलेस वेस्टकोट पहना था, जिस पर सिल्वर बटन और हल्का लेटर डिजाइन नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लैक वाइड-लेग ट्राउजर पहना।

अपने लुक को पूरा करने के लिए कनिका ने न्यूड-बेज शेड की हील्स पहनी थीं, जिन पर स्पार्कलिंग एम्बेलिशमेंट नजर आया। मिडिल पार्टिशन के साथ खुले बाल और न्यूड टोन मेकअप ने उनके लुक को एलिगेंट टच दिया।

कैसी है ‘गांधारी’ की कहानी?

गांधारी में तापसी पन्नू एक मां बानी का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म में मां और बेटी के रिश्ते के साथ-साथ एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है।

फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा इश्वाक सिंह, जतिन सरना, छाया कदम, मीता वरिष्ठ और स्वास्तिका मुखर्जी अहम भूमिकाओं में हैं।

देवाशीष मखीजा ने किया है निर्देशन

गांधारी का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और वह इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।

फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जहां दर्शक तापसी पन्नू को एक मां के दमदार किरदार में देख सकते हैं।

संबंधित पोस्ट