दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन: 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले छह बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने उनके निर्वासन (Deportation) की प्रक्रिया भी शुरू […]

रायबरेली में सनसनी: पत्नी ने पति के साथ मिलकर कथित प्रेमी की हत्या, घर में दफनाया शव

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने कथित प्रेमी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों बाद घर से बदबू आने पर […]

हज-2027: दिल्ली के 2,706 यात्रियों का चयन

नई दिल्ली: हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले दिल्ली के हजारों लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लॉटरी प्रक्रिया के बाद चयनित यात्रियों की सूची जारी कर दी है। इस बार राजधानी दिल्ली से 2,706 आवेदकों का चयन हज यात्रा के लिए किया गया है। चयनित यात्रियों को अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए 10 […]

हमीरपुर में 44 लाख के बीमा क्लेम के कथित लालच में पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 44 लाख रुपये के बीमा क्लेम के कथित लालच में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पति ने मृतका के चचेरे भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची, पत्नी का बीमा कराया और फिर दवा […]

PM मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 100 सप्ताह के राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक […]

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती हिंसा और सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात का असर मतदान प्रक्रिया और चुनावी माहौल पर पड़ सकता है। PoJK के कुछ हिस्सों में रविवार, 2 अगस्त को तीन […]

हैदराबाद में 5 लाख रुपये में नवजात बच्ची बेचने की कथित कोशिश नाकाम

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने 5 लाख रुपये में नवजात बच्ची को बेचने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए वहीदा खातून नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को पहाड़ी शरीफ स्थित JGR फंक्शन हॉल के पास एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, सौदा पहले शाहीन नगर में होना था, लेकिन […]

पश्चिम बंगाल STF का बड़ा दावा: जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल की जांच में बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा के अनुसार, पूर्वी बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध हमीम मंडल पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान पुलिस की […]

CJP ज्वाइन करने पर हर महीने ₹50 हजार की कमाई?

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ कथित साजिश को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित किए जाने का दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के नाम पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दावे के अनुसार, पाकिस्तान […]

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी,बैंक से उड़ाए ₹2.40 लाख

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ठगों ने कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए उनके बैंक अकाउंट से करीब ₹2.40 लाख निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्ति ने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कीर्ति के साथ ऑनलाइन […]

अमेरिका-सऊदी ने इराक में किए एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सऊदी अरब भी खुलकर अमेरिका के साथ खड़ा नजर आ रहा है। मंगलवार (28 जुलाई) को अमेरिका और सऊदी अरब की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में इराक में ईरान समर्थित ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (USCENTCOM) ने इस कार्रवाई की पुष्टि […]

DU UG Admission 2026: राउंड-2 सीट एक्सेप्टेंस की आज आखिरी तारीख, रात 11:59 बजे तक पूरा करें प्रोसेस

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 के दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवार 27 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार […]

बिहार बंद हिंसा: तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के दावों के बीच जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान

नई दिल्ली: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर आयोजित बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का नाम चर्चा में है। सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्टों में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं का उल्लेख किया जा रहा है। हालांकि, किसी भी […]

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही! 

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। जिले के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कथित तौर पर चार साल के एक मासूम बच्चे के गलत पैर की सर्जरी कर दी। घटना सामने आने के बाद परिजनों में भारी […]

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा: चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के जनजातीय पांगी क्षेत्र में किलाड़-उदयपुर मार्ग पर कुडू नाला के पास चल रही एक टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी […]