पटना: पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। 30 अगस्त को शराब पीने के बाद निशू राज, शशि, विकास और पंकज की मौत के बाद इसे जहरीली शराब का मामला माना जा रहा था। अब पुलिस का कहना है कि […]
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजात के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 1.50 लाख रुपये भी बरामद […]
पटना: बिहार सरकार ने 22 अगस्त को 23 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। तबादला सूची में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है। कई अनुमंडल […]
पटना: बिहार में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। ABSU पिछले 12 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरना […]
गया: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 अगस्त की शाम से लापता पहली कक्षा के छात्र अनिकेत कुमार गिरी का शव रविवार को मुहाने नदी से बरामद हुआ। बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई […]
नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तुंगी दोमुहानी के पास कथित तौर पर छेड़खानी का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने गया-नवादा रोड […]
पटना: बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजनीतिक गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीतिक गठजोड़ को अलाइनमेंट, री-अलाइनमेंट, एडजस्टमेंट या अलायंस कुछ भी कहा जाए, उन्होंने बिहार की राजनीति में ऐसे बदलाव पहले भी देखे हैं। […]
नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हैं। प्रधानमंत्री से हुई […]
नई दिल्ली/पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस सीट पर जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में अपनी पार्टी का खाता खोल दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद संसद सत्र के दौरान आयोजित एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक की एक तस्वीर भी चर्चा का […]
बिहार: बिहार के जहानाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खाना मिलने में हुई देरी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी पर गड़ासे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव की […]
पटना: बिहार सरकार ने प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निर्देश दिया है कि अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्रीय भाषाओं—भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका—में भी पढ़ाया जाएगा। यह निर्देश शिक्षा मंत्री ने राज्य शैक्षिक […]
मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार के गृह विभाग ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर के कुछ क्षेत्रों में सीमित अवधि के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की विशेष शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 […]
