अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में की एयर स्ट्राइक

अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में की एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मध्य पूर्व में हालात और गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सऊदी अरब भी सैन्य कार्रवाई में शामिल हो गया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका और सऊदी अरब ने मंगलवार (28 जुलाई) को इराक में एयर स्ट्राइक की, जिसमें ईरान समर्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह संयुक्त सैन्य अभियान इराक में मौजूद उन ठिकानों के खिलाफ चलाया गया, जिन्हें ईरान समर्थित समूहों से जुड़ा बताया गया है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जारी बयान में कहा कि 28 जुलाई को अमेरिकी सेंट्रल कमांड और सऊदी अरब की सेना ने इराक में ईरान समर्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। बयान में दावा किया गया कि इन समूहों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी सेना और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे (Energy Infrastructure) पर हमले करने के निर्देश दिए गए थे।

इस सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, इस हमले को लेकर इराक और ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

संबंधित पोस्ट