क्या आप जानते हैं कि चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

क्या आप जानते हैं कि चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Spread the love

नई दिल्ली: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय प्रशांत किशोर ने अपने शपथ पत्र में पहली बार अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है।

एफिडेविट के मुताबिक, प्रशांत किशोर करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी, डॉक्टर जाह्नवी दास के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। यानी दोनों की कुल संपत्ति करीब 198 करोड़ रुपये बताई गई है।

दस्तावेजों के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास लगभग 22 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 74 करोड़ रुपये के आसपास की अचल संपत्ति है। हालांकि उन पर करीब 5.77 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

वहीं उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के पास करीब 89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उन पर करीब 55 लाख रुपये का लोन भी दर्ज है।

प्रशांत किशोर ने अपने हलफनामे में यह भी बताया है कि उनके पास वेदहास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी कंपनी ने वर्ष 2024-25 में जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपये और जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का चंदा दिया।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के दौरान उन्होंने 4.45 करोड़ रुपये आयकर और 5.58 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में जमा किए हैं।

गौरतलब है कि पहले भी प्रशांत किशोर दावा कर चुके हैं कि चुनावी रणनीतिकार के तौर पर उन्होंने तीन वर्षों में 241 करोड़ रुपये कमाए थे, जिनमें से 98 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को दान कर दिए थे।

अब नामांकन के साथ सामने आए इस खुलासे ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। आखिर चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की यह संपत्ति आने वाले चुनावी माहौल में कितना असर डालेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *