CJP ज्वाइन करने पर हर महीने ₹50 हजार की कमाई?

CJP ज्वाइन करने पर हर महीने ₹50 हजार की कमाई?

Spread the love

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ कथित साजिश को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित किए जाने का दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के नाम पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

दावे के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय कुछ हैंडलर्स को CJP ज्वाइन करने पर हर महीने ₹50 हजार तक की कमाई का लालच दिए जाने की बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर ऐसे ऑनलाइन नेटवर्क की जानकारी जुटाई है, जिसके जरिए युवाओं को जोड़ने और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट में “Voice of the lazy & unemployed” और “Join the movement” जैसे नारों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है। कथित तौर पर विज्ञापनों और पोस्ट के जरिए युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मामले में सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों और पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। इससे पहले भी CJP से जुड़े कुछ पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट कार्रवाई कर चुकी है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *