म्यांमार में 3.5 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं

म्यांमार में 3.5 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं

Spread the love

म्यांमार: म्यांमार में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। इतनी तीव्रता का भूकंप आमतौर पर हल्के स्तर का माना जाता है। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंपीय गतिविधियों वाला क्षेत्र है म्यांमार

म्यांमार भूकंपीय गतिविधियों वाले क्षेत्र में स्थित है। देश में पहले भी कई बड़े और विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। मार्च 2025 में म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। इसके बाद भी अलग-अलग समय पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल से आते हैं भूकंप

म्यांमार में भूकंप आने की प्रमुख वजह पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार हलचल मानी जाती है। यह क्षेत्र कई सक्रिय भूगर्भीय प्लेटों और फॉल्ट के संपर्क क्षेत्र में आता है।

भारतीय प्लेट लगातार उत्तर-पूर्व दिशा में खिसक रही है और यूरेशियन प्लेट की ओर बढ़ रही है। प्लेटों की इस गति के कारण धरती के भीतर तनाव पैदा होता है। जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही

इसी बीच इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की भी जानकारी सामने आई है। भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गईं और जगह-जगह भूस्खलन हुआ। हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी, जिसे समुद्र के स्तर में कोई बड़ा बदलाव नहीं मिलने के बाद बाद में हटा लिया गया। फ्लोरेस के कई हिस्सों में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है।

संबंधित पोस्ट