IND vs AFG T20 Series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने रखी बड़ी मांग
xr:d:DAFw7cm3XkQ:694,j:6738924631840956856,t:23122807

IND vs AFG T20 Series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने रखी बड़ी मांग

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर 2026, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाना है। इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने शेड्यूल में बदलाव की मांग BCCI के सामने रखी है।

14 सितंबर को मैच कराने की मांग

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ACB ने BCCI से अनुरोध किया है कि पहले या दूसरे टी20 मुकाबले की तारीख बदलकर 14 सितंबर कर दी जाए। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व है।

अगर तारीख में बदलाव होता है तो सीरीज के कम से कम दो मुकाबले लगातार दिनों में खेले जा सकते हैं। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक इस संभावित बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल ऐसा है भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 13 सितंबर: 1 T20
  • 15 सितंबर: 2 T20
  • 17 सितंबर: 3 T20

सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं।

भारत में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

यह सीरीज एक खास वजह से भी महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में अपने घरेलू मुकाबलों के लिए BCCI की ओर से कुछ मैदान आवंटित किए गए हैं। इनमें देहरादून, लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम शामिल हैं।

हालांकि, भारत-अफगानिस्तान की इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

सीरीज की तारीख बदलेगी या नहीं?

फिलहाल सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने के तय कार्यक्रम पर है, लेकिन ACB की मांग स्वीकार होने की स्थिति में इसकी शुरुआत 14 सितंबरसे हो सकती है। अब नजर BCCI के अंतिम फैसले पर है।

बांग्लादेश दौरे पर भी उठे सवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का कार्यक्रम तय होने के बाद भारतीय टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा पहले ही टल चुका है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते इस दौरे को सितंबर 2026 तक स्थगित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दौरा दोबारा शुरू करने को लेकर BCCI से संपर्क भी किया था, लेकिन इस संबंध में भारतीय बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आने वाले महीनों में भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज तय होने के बाद अब यह देखना होगा कि बांग्लादेश दौरे के लिए BCCI क्या फैसला करता है।

संबंधित पोस्ट