झारखंड: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

झारखंड: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में उसके 20 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय पीड़िता की चार वर्षीय छोटी बहन भी मौके पर मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार पहले से ही गंभीर पारिवारिक विवाद और संकट से गुजर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट