पवन खेड़ा के ‘बंदर प्रदर्शन’ पर तारिक अनवर नाराज, बोले- राजनीति में गरिमा बनाए रखनी चाहिए

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने संसद परिसर में बंदर लेकर प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेस के भीतर से ही प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार के कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पवन खेड़ा के प्रदर्शन से असहमति जताई है। […]

खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर संसद में हंगामा

नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। बुधवार को राज्यसभा में खरगे ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी धर्म या समाज […]

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय का प्रस्ताव, लोकसभा की 543 सीटें स्थायी रखने की मांग

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में परिसीमन को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को स्थायी रूप से बनाए रखने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण लागू करने वाले राज्यों को परिसीमन […]

संसद में गतिरोध पर अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले- हर सवाल का जवाब देने को तैयार हूं

नई दिल्ली: संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि वह संसद में उठाए जाने वाले सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है। अमित शाह ने कहा, “मैं किसी भी सवाल का […]

पहले Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कह चुकी थीं कंगना रनौत, अब बताया देश की ‘बड़ी ताकत’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने Gen Z को लेकर ‘गटर जेनरेशन’ जैसी टिप्पणी की थी। अब उन्होंने अपने बयान में Gen Z को देश की ताकत और बड़ी संपत्ति बताया है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के […]

PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने शेयर की तस्वीर, बोले- ‘इस सुबह को हमेशा याद रखूंगा’

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस मुलाकात को बेहद खास बताया। राघव चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी काफी विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने […]

संसद मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा तेज, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से सदन में बयान और चर्चा की मांग की

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर दिया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में उपस्थित होकर बयान देने और चर्चा में शामिल होने की मांग की। इस बीच, कांग्रेस सांसदों […]

चर्चा से बचने वाले सांसदों पर कार्रवाई के संकेत

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया गया। सदन ने विधेयक को पेश करने की अनुमति दे दी, लेकिन इस दौरान विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो गई। लगातार शोर-शराबे […]