मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली युवाओं की तकदीर

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली युवाओं की तकदीर

Spread the love

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना कानपुर के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। लघु उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस योजना का लाभ लेकर कानपुर के 3,500 से अधिक युवाओं ने अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है।

योजना के तहत पात्र युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आसान शर्तों पर 5 लाख रुपये तक का ऋण, सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस मदद से प्रिंटिंग प्रेस, इंटरनेट कैफे, छोटे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और अन्य लघु उद्योग तेजी से स्थापित हो रहे हैं।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस योजना ने न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है, बल्कि कई उद्यमी अब अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिला है।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने वाले उद्यमी बन सकें।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *