दिल्ली कूच से पहले किसानों को रोका, बहादुरगढ़ में यूईआर पर लगाया जाम

दिल्ली कूच से पहले किसानों को रोका, बहादुरगढ़ में यूईआर पर लगाया जाम

Spread the love

बहादुरगढ़: भारत-अमेरिका समझौते के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किसानों ने बहादुरगढ़ बाईपास के निकट यूईआर पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से करीब पांच बसों में सवार सैकड़ों किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए थे। हालांकि, दिल्ली सीमा से पहले ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क पर धरना देते हुए यातायात बाधित कर दिया।


सुबह करीब 8:15 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


किसानों का कहना है कि वे भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। किसानों ने इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।


वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *