अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे: बहाली की मांग को लेकर महबूबा मुफ्ती का धरना, भाजपा का पलटवार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर एक बार फिर इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान उनके हाथ में कथित तौर पर उल्टा तिरंगा दिखाई देने वाली […]

संसद मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा तेज, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से सदन में बयान और चर्चा की मांग की

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर दिया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में उपस्थित होकर बयान देने और चर्चा में शामिल होने की मांग की। इस बीच, कांग्रेस सांसदों […]

अरुणाचल प्रदेश: सीबीआई जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप पर कांग्रेस का हमला

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिजनों से जुड़ी कंपनियों को कथित रूप से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकों में पक्षपातपूर्ण लाभ पहुंचाने के आरोपों की सीबीआई जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई द्वारा राज्य सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाए जाने के बाद […]

PM Modi ने लॉन्च किया ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 100 सप्ताह के विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशा समाज और देश के भविष्य के लिए […]

जयराम रमेश बोले- ‘देश प्रधानमंत्री से माफी का इंतजार कर रहा है’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कटु भाषा का इस्तेमाल करने और विभिन्न मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शनिवार (1 अगस्त) को […]

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नया कानून लागू

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं को पेपर लीक, नकल और अन्य अनियमितताओं से मुक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026’ को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यह संशोधित कानून पूरे देश में लागू हो गया है। सरकार का कहना […]

जंतर-मंतर विवाद: PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की आरोपी रुचिका सिंह का माफीनामा

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले की आरोपी रुचिका सिंह का एक माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती नजर आ […]

PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात, भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (1 अगस्त) को आंध्र प्रदेश को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। उन्होंने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में ₹17,900 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उत्तर आंध्र के विकास को […]

PM मोदी के वीडियो पर सियासत तेज, संजय सिंह बोले- ‘आपकी मां मां हैं, मेरी मां नहीं?’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री के […]