Delhi-NCR Weather: आज फिर झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट, दिल्ली में 32-34°C रहेगा तापमान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में हुई मध्यम से तेज बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार, 2 सितंबर को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम […]

बिहार के बाढ़ में 4 युवकों की मौत का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बोली- शराब में मिलाया गया था जहर

पटना: पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। 30 अगस्त को शराब पीने के बाद निशू राज, शशि, विकास और पंकज की मौत के बाद इसे जहरीली शराब का मामला माना जा रहा था। अब पुलिस का कहना है कि […]

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 7 साल का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में मिले 164 नए केस

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 164 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस साल अब तक मामलों की संख्या 3,218 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, यह पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के […]

स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर बवाल, करणी सेना ने जताया विरोध

जयपुर: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने कथित बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। जौहर करने वाली राजपूत महिलाओं को लेकर उनके एक वीडियो में की गई कथित टिप्पणी पर करणी सेना की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने […]

यूपी में बारिश का कहर! गंगा-यमुना खतरे के निशान के करीब, 30 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा-यमुना के खतरे के निशान के करीब पहुंचने से निचले इलाकों में बाढ़ का […]

डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में BJP ने मतदान से पहले खोला खाता, मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन जांच के दौरान रिटर्निंग अधिकारी की ओर से निरस्त किए जाने के बाद मनन कलासुआ के सामने कोई […]

हथिनीकुंड बैराज में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, नाव का इंजन बंद होने से 2 कमांडो लापता

हरियाणा: हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में उतरने के बाद कमांडो एक नाव पर सवार हुए थे। इसी दौरान अचानक नाव का इंजन बंद हो गया और तेज बहाव के कारण नाव बहते हुए पश्चिमी यमुना […]

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बोधगया पहुंचे नेपाली पर्यटक सहमे, भगवान बुद्ध से मांगी सुख-शांति की दुआ

बोधगया: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद वहां से बोधगया पहुंचे नेपाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं में अपने देश और परिवारों को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचे नेपाली श्रद्धालुओं ने नेपाल की सुख-शांति, लोगों की सुरक्षा और जल्द राहत के लिए प्रार्थना […]

SIR से 30 राज्यों-UTs की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 13.37 करोड़ नाम हटे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ECI) के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) अभियान के तहत अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। यह प्रक्रिया जून 2025 में बिहार से शुरू हुई थी और अलग-अलग चरणों में अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंची। हाल ही में […]

GDP ग्रोथ पर PM मोदी के जश्न वाले बयान पर खरगे का पलटवार, बोले- आम आदमी के पास जश्न की सुविधा नहीं

नई दिल्ली: भारत की आर्थिक विकास दर (GDP Growth) के 7.8 प्रतिशत रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक बताया। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के इस बयान पर निशाना साधते हुए सरकार की […]

FCI चावल आवंटन में 28.87 करोड़ की कथित गड़बड़ी, CBI ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य निगम (FCI) के चावल आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI की एंटी करप्शन यूनिट ने 27 अगस्त 2026 को FIR दर्ज की। मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोप लगाए गए हैं। CBI […]

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपने ही क्षेत्र में लगे ‘वापस जाओ’ के नारे, काले झंडे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा को मंगलवार, 1 सितंबर को अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के छपरा में कुछ लोगों ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। पार्टी बैठक में शामिल होने पहुंची थीं महुआ मोइत्रा […]

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द करने का दिया आदेश, CJP ने बताया बड़ी जीत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने छात्र हित और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए 20 से 25 जुलाई 2026 के बीच छात्र प्रदर्शन से जुड़े सभी FIR रद्द करने का आदेश […]

महाराष्ट्र में 2.06 करोड़ वोटर ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर, राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में SIR के बाद 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहरहो गए हैं। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ […]

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का आज हो सकता है ऐलान, रेस में 3 नाम

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम का ऐलान बुधवार, 2 सितंबर को होने की संभावना है। CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चयन समिति ने तीन नामों की अंतिम सूची ट्रस्ट को सौंप दी है। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक […]